{"_id":"0513c152c4e434ae6867e2fd63bcfc0d","slug":"czech-bounced-three-months-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस में तीन महीने कारावास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक बाउंस में तीन महीने कारावास
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोशनाबाद। चेक बाउंस के मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अरोपी को दोषी पाते हुए तीन माह का कारावास व एक लाख 42 हजार का अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख 40 हजार रुपये परिवादी को देने व दो हजार रुपये कोष में जामा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
परिवादी के अधिवक्ता शिव कुमार ने बताया की परिवादी यशपाल सिंह पुत्र श्री राजाराम निवासी जमालपुर कला थाना कनखल से राजकुमार पुत्र श्री अतर सिंह निवासी दामोदरपुरी सहारनपुर हाल निवासी मेन गुरुद्वारा कटहरा बाजार ज्वालापुर को आपसी संबंध के चलते एक लाख बीस हजार रुपये उधार लिये थे। बदले में राजकुमार ने यशपाल सिंह को 50-50 हजार रुपये के दो चेक व बीस हजार रुपये का एक चेक दिया था। यशपाल सिंह ने चेक अपने बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन
रुपये न लौटाने पर यशपाल सिंह अपने अधिवक्ता से राजकुमार को नोटिस भेजवाया, लेकिन उसके बाद भी रुपये न मिलने पर न्यायालय की शरण ली। दोनो पक्षों के साक्ष्यों व बहस को सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय संदीप सिंह भंडारी ने अरोपी राजकुमार पुत्र अतर सिंह को दोषी पाते हुए तीन माह के कारावास व एक लाख 42 हजार के अर्थदंड से दंडित अर्थदंड की धनराशि में से एक लाख 40 हजार रुपये परिवादी यशपाल सिंह को देन व दो हजार कोष में जाम के आदेश दिए।
विज्ञापन