Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crowd of passengers in roadways buses and trains on Holi

Haridwar News: होली पर रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़

Mon, 25 Mar 2024 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers in roadways buses and trains on Holi
होली का पर्व घर मनाने के लिए एक दिन पहले काफी संख्या हरिद्वार से लोग ट्रेनों और रोडवेज बसों से रवाना हुए। इससे बसों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। सुबह बसों में ज्यादा आपाधारी की स्थिति रही, जबकि दोपहर बाद फिर सामान्य हो गई। उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जाने वाली बसों के फेरे बढ़ाए गए। इससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार सुबह हरिद्वार रोडवेज बस अड्डे पर बसों से जाने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, देहरादून और मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। सिडकुल व अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोग बसों से अपने गंतव्यों को रवाना हुए। ऐसे में बसों में भीड़ बढ़ गई। यात्रियों को बसों का इंतजार भी करना पड़ा। नजीबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। जिससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं, बस अड्डे के बाहर भीड़ के चलते सुबह जाम लगता रहा। अधिकांश बसों को अंदर बस अड्डे पर पहुंचने में आधा घंटे का समय लगा। इधर, रेलवे स्टेशन पर भी सुबह के समय ही यात्री ट्रेनों से रवाना हो गए। दोपहर में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई। उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि होली को लेकर भीड़ बढ़ गई थी, कई रूटों पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed