फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Crocodile found in Ratamau River

Haridwar News: रतमऊ नदी से निकला मगरमच्छ

Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Crocodile found in Ratamau River
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ेडी राजपूताना के पास स्थित रतमऊ नदी से अचानक मगरमच्छ निकल आया। नदी किनारे और सड़क से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही मगरमच्छ को बाहर आते देखा तो अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर किनारे तक आ गया था। स्थानीय राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मगरमच्छ नदी में लौट गया। वन प्रभागीय अधिकारी सुनील बलोनी ने कहा कि बरसात के दिनों में अक्सर मगरमच्छ और अन्य जलीय जीव अपने आवास क्षेत्र से बाहर निकल आते हैं। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed