फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   women's body found in home of up

मकान में मिला यूपी की महिला का शव

Fri, 10 Jul 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Fri, 10 Jul 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
women's body found in home of up

यूपी के खतौली क्षेत्र की महिला का शव मुंडलाना गांव के एक मकान में मिला है। महिला को खतौली क्षेत्र का एक युवक यहां लाया था और मुंडलाना में उसके साथ रह रहा था। चार दिन पहले युवक की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मुंडलाना के ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार ने पुलिस को सूचना दी की गांव के दिनेश पुत्र महेंद्र के मकान में कुछ दिन पहले रहने आई महिला का शव कमरे में पड़ा हुआ है। इस पर कोतवाल गोपाल सिंह दसौनी पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतका सुनीता (35) खतौली के पिपला गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि उसी गांव का युवक मोहित उसे प्रेम प्रसंग के चलते यहां लेकर आया था। वह अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। चार दिन पहले उसकी भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजन उसके शव को बिना किसी कार्रवाई के ही पिपला ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में गांव से भी किसी ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। सीओ जीबी पांडे ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed