फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman killed, husband and children missing

महिला की हत्या, पति-बच्चे गायब

Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 28 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला पुलिस चौकी से फर्लांगभर दूर लक्कड़ बस्ती में एक महिला की नुकीली वस्तु से गोदकर हत्या कर दी गई है। जबकि मृतका का पति, मासूम बेटा और बेटी गायब है। पड़ोसी महिला की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति पर हत्या का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कर तीनों की खोजबीन शुरू कर दी है। मृतका और उसका पति कहां के रहने वाले हैं इसका पता किसी को नहीं है। पुलिस की निगाह गायब पति के मोबाइल नंबर पर टिकी है।

विज्ञापन

नीलधारा के तट पर लक्कड़ बस्ती है। पेशे से चाय विक्रेता राजू अपने परिवार के साथ इसी बस्ती में रहता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे उसकी झुग्गी से सटी दूसरी झुग्गी में रहने वाली सुदेश (पत्नी रामपाल) ने पुलिस को सूचना दी कि राजू की झुग्गी से बदबू आ रही थी जब वह अंदर पहुंची तो उसकी पत्नी रीना का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा हुआ था। सूचना पर सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह, कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि मृतका की एक आंख फोड़ हुई थी। गले में भी गहरा घाव था। पूरे शरीर पर नीले निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के अनुसार राजू अपने छह साल के बेटे एवं एक साल की बेटी के साथ गायब है। रोड़ीबेलवाला में चाय की रेहड़ी लगाने वाले राजू की रेहड़ी चंडी चौक के पास लावारिस अवस्था में मिली है। बताया कि 25 वर्षीय रीना उर्फ बंगाली कहां की थी यह भी किसी को पता नहीं है। संभवत दो दिन पूर्व हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। सरिया या किसी नुकीली वस्तु से हत्या की गई है। घटनास्थल पर हत्याकांड में प्रयुक्त कोई औजार बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed