फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The network was running in Kodward suspects

कोडवर्ड में चलता था संदिग्धों का नेटवर्क

Thu, 21 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 21 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। आतंकी संगठनों से संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए युवकों का नेटवर्क निर्धारित किए गए कोड वर्ड में चलता था। उदाहरण के तौर पर जब उन्हें काम हो गया को मुराद पूरी हो गई और बारूद लाना है को डाक्टर दवा लेकर आ रहा है जैसे शब्द इस्तेमाल में लाए जाते रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इन चारों की गिरफ्तारी के बाद यह बातें भी सामने आई कि चार और संदिग्धों की अभी पुलिस को और तलाश है। ये सभी हरिद्वार में सक्रिय बताए जा रहे हैं। इन  संकेतों के बाद हरिद्वार में सुपर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

खुफिया तंत्र के सूत्रों के अनुसार दिल्ली में संदिग्धों से की जा रही पूछताछ के दौरान इस तरह की बातें सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कई ऐसे स्थान उन्होंने चिह्नित किए थे जहां धमाके किए जाने थे। इस बीच पुलिस ने अब हरिद्वार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहरी छात्रों का भी नए सिरे से सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि बाहर से आकर यहां विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों का भी नए सिरे से सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

----------------------
मेला पुलिस भी पूछताछ के लिए पहुंची दिल्ली
हरिद्वार। हरिद्वार में धमाके करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए मंगलौर क्षेत्र के चार युवकों से पूछताछ करने के लिए मेला पुलिस की टीम भी दिल्ली पहुंच गई है। मेला आईजी जीएस मर्तोलिया ने बताया कि टीम के अधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं जो भी तथ्य बातचीत में सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed