फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The English wine seized half a million

डेढ़ लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Sun, 20 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 20 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

बहादराबाद। चंडीगढ़ से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए बहादराबाद पुलिस ने दो तस्कर दबोच लिया। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर ही शराब तस्करी कर लाई गई है।

विज्ञापन

शनिवार दोपहर सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस सक्रिय हो गई। हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर गांव बढेड़ी पुल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने रुड़की की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक को रोक लिया। ट्रक के पिछले हिस्से में ऊपर भूसा डाला हुआ था ओर नीचे अंग्रेजी शराब की 55 पेटी बरामद हुई। मौके पर ही दबोच लिए गए तस्करों ने प्रारंभिक पूछताछ में कबूला कि ये शराब चंडीगढ़ से तस्करी कर लाए है। थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है। एसओ के अनुसार शराब तस्करों के नाम रहीस पुत्र अख्तर निवासी गांव बहादरपुर जट्ट पथरी एवं जीशान पुत्र अकील निवासी गांव भंडूरा थाना शिखेडा मुजफ्फरनगर है।
विज्ञापन

---------
सात पेटी शराब मिली, चार तस्कर धरे
रोशनाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट चल रही सिडकुल पुलिस ने अलग अलग मोटरसाइकिल पर शराब ले जा रहे चार तस्कर धरे गए। थानाध्यक्ष राजीव रौथाण ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान डेंसो चौक पर शराब तस्कर पकड़ लिए। उनके कब्जे से सात पेटी देशी शराब बरामद हुई। एसओ के अनुसार तस्करों के नाम सतीश पुत्र शिवचरण, अशोक पुत्र सुखराम, दलसिंह पुत्र भरत सिंह एवं हरजिंदर पुत्र मोहनलाल निवासीगण ब्रह्मपुरी रावली महदूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed