{"_id":"c25e67fc29f783a1c9690469e0ea0348","slug":"the-body-of-a-youth-was-found-hanging-on-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला युवक का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 11 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। चंडी देवी रोपवे के पास जंगल में एक पेड़ से युवक का शव फंदे पर झूलता मिला। अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर जंगल से लकड़ी बीनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि पेड़ पर नॉयलान की रस्सी का फंदा बनाकर एक युवक का शव झूल रहा है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। करीब 35 वर्षीय युवक ने हरे रंग की निक्कर और ग्रे रंग की टी शर्ट पहने हुए है। युवक की जेब से पांच पर्चियां मिली हैं। इसमें अंग्रेजी में लिखा हुआ है कि ‘उसने संभलने की बहुत कोशिश की लेकिन संभल नहीं पाया’।
विज्ञापन
दोस्तों का जिक्र करते हुए लिखा है कि ‘राजू, मोहित ने उसकी काफी मदद की थी लेकिन मैं उनकी उम्मीद पर भी खरा नहीं उतरा। दिल्ली से हरिद्वार आते तक खुद को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन कुछ नहीं हुआ और खुद से हार गया’। थानाध्यक्ष गिरिश चंद्र शर्मा ने बताया कि युवक ने अपना नाम पुनीत तन्ना लिखा हुआ है। लेकिन पता नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन