{"_id":"c7741ddbd9055a85ce3078b87dd4a4f1","slug":"suicide-by-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 22 May 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा मझादा गांव में बृहस्पतिवार शाम शौच के लिए जंगल गई महिला का शव शुक्रवार की सुबह खेत में पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर सीओ बहादुर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों का मानना है कि महिला ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाई है।
विज्ञापन
टांडा मझादा गांव निवासी सोनू पुत्र करतार सिंह की शादी 2010 में पुष्पा (25) निवासी हरबंसवाला बिजनौर उत्तरप्रदेश के साथ हुई थी। सोनू और पुष्पा अपने बेटे गगन (तीन वर्ष) और बेटी गुंजन (छह माह) के साथ टांडा मझादा गांव में रह रहे थे। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे पुष्पा अपने घर से शौच के लिए गांव के पास खेत में गई।
विज्ञापन
काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर सोनू को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्पा की खोजबीन शुरू कर दी। गांव और आसपास खेतों में तलाश करने पर पुष्पा का कहीं पता नहीं लगा। इसके बाद मामले की जानकारी भिक्कमपुर पुलिस को दी गई। शुक्रवार की सुबह किसी ग्रामीण ने पुष्पा का शव गांव के पास पेड़ से लटका देखा।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर परिजनों सहित लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर बहादुर सिंह चौहान और एसएसआई प्रमोद उनियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का मानना है कि गृह क्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाई है। वहीं पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।