{"_id":"982cae2db626be390dcb8295d091fec2","slug":"son-accused-police-handle-rose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दामाद भी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी दामाद भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। उषा चौधरी हत्याकांड में फरार चल रहे दामाद पुरुसेंद्र आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने में प्रयुक्त की गई टवेरा कार भी बरामद कर ली है। अब केवल नाबालिग नातिन ही फरार चल रही है।
विज्ञापन
एक फरवरी को कनखल क्षेत्र के आशुतोष विहार में पेशे से दाई उषा चौधरी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए सगी बेटी सोनिया, दत्तक पुत्री सारिका, पुत्री के मुंहभोले प्रशांत रावत को दबोचा था। लेकिन हत्याकांड में शामिल रहा दामाद एवं नातिन हाथ नहीं आ सके थे। पुलिस का दावा था कि संपत्ति की चाह में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। एसओ कनखल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी दामाद पुरुसेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है वो टवेरा कार से भाग निकलने के प्रयास में था। बताया कि नातिन की भी गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे है। आरोपी दामाद मूल रुप से गांव मंडावर, मंगलौर का रहने वाला है और हाल में हरदेव अपार्टमेंट हरिपुर कलां, रायवाला ऋषिकेश में रह रहा था।
विज्ञापन