{"_id":"5440660eb9b09714b2f912fe07fededf","slug":"search-opreation-of-father-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ का पर्याय बने बाप-बेटे की तलाश में कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खौफ का पर्याय बने बाप-बेटे की तलाश में कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 22 May 2015 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं में उद्योगपतियों और व्यापारियाें के बीच खौफ का पर्याय बने बाप-बेटे की तलाश में बदायूं एसओजी की टीम ने रुड़की में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार दोनों की लोकेशन रुड़की में मिलने के बाद पुलिस टीम डेरा डाले हुए है। फिलहाल दोनों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस के अनुसार बदायूं में इन दिनों बाप और बेटे का आतंक है। आरोप है कि इन दोनों ने चौथ वसूली के लिए उद्यमियों को फोन किए हैं, जिससे उद्यमी आतंकित हैं। इनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज कराये गए हैं। रुड़की के साथ-साथ सहारनपुर भी दोनों का आना-जाना है।
विज्ञापन
जिसके चलते बृहस्पतिवार रात को एसओजी की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ रुड़की के अलावा सहारनपुर और गागलहेड़ी में भी छापेमार की, लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई में बदायूं एसओजी की मदद कर रही है।
विज्ञापन