फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   robbery of 17lac

17 लाख का माल लेकर चालक फरार, मुकदमा

Thu, 04 Jun 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 04 Jun 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
robbery of 17lac

सिडकुल क्षेत्र से 17 लाख रुपये का माल लेकर एक ट्रक चालक फरार हो गया है। परेशान ट्रक मालिक ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंदौर (मध्यप्रदेश) से 24 मई को एक ट्रक पैकेजिंग संबंधी माल लेकर सिडकुल आया हुआ था। सेक्टर-10 की एमकोर कंपनी में ट्रक चालक ने कागज जमा किए।

विज्ञापन


उसके बाद वह ट्रक से माल उतारने नहीं पहुंचा। कंपनी अधिकारियों ने मेरठ के संगम विहार निकट मिलेनियम स्कूल, बागपत रोड, टीपी नगर निवासी ट्रांसपोर्टर को इसकी सूचना दी। ट्रांसपोर्टर ने चालक की अपने स्तर से काफी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


सूचना पर सिडकुल पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन इनमें भी चालक की कहीं फुटैज नहीं दिखी। थानाध्यक्ष सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत ने बताया कि ट्रक मालिक की तहरीर पर चालक वीरेंद्र (पुत्र भोपाल निवासी खंजरपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद) के खिलाफ ट्रक समेत माल को गायब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed