{"_id":"9adcac9802cfa6ca50c83f1666eb5a62","slug":"property-dealer-dhaba-owner-sigh-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर ने ढाबा स्वामी पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर ने ढाबा स्वामी पर झोंका फायर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार/श्यामपुर। खाने का बिल देने को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में धुत दो प्रॉपर्टी डीलरों ने एक ढाबा स्वामी पर कई राउंड फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि ढाबा स्वामी को गोली नहीं लगी। घटनास्थल से फरार हुए प्रॉपर्टी डीलरों को श्यामपुर पुलिस ने थाने के पास ही दबोच लिया। घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद हुए है। ढाबा स्वामी की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलरों को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए गए है।
विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद राजमार्ग पर गांव कांगड़ी निवासी संजीव का गांव के ही पास नेगी दा ढाबा है। शनिवार देर शाम ढाबे में पहुंचे दो युवकों ने जमकर शराब पी। फिर जब वे चलने लगे तब ढाबा स्वामी संजीव ने बिल देने को कहा। शराब के नशे में धुत युवकों के बिल अदा न करने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक ने रिवाल्वर से ढाबा स्वामी पर फायर कर दिया। फिर एक एक कर चार राउंड फायर किए गए। ढाबे में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग कर युवक अपनी कार में सवार होकर नजीबाबाद की ओर निकल गए। ढाबा स्वामी की सूचना पर श्यामपुर पुलिस हरकत में आ गई। एसओ गिरिश चंद्र शर्मा ने कार को थाने से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसओ के अनुसार युवकों के नाम संजीव चौहान पुत्र जसवंत चौहान निवासी गांव श्यामपुर एवं आनंद शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी बिल्वकेश्वर कालोनी हरिद्वार बताया। बताया कि युवक प्रॉपर्टी डीलर हैं और लाइसेंसी रिवाल्वर संजीव की है। घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद हुए है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन