{"_id":"3e135c566863b709b8949d949e68c2dc","slug":"police-reconstructed-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगाला रेलवे स्टेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने खंगाला रेलवे स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 05 Dec 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पैसेंजर ट्रेन के कोच में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी सुभाष रामचंद्रन से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कड़ी चौकसी रही। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्कवॉयड दिन भर चेकिंग में जुटे रहे तो जीआरपी-आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन कैंपस का चप्पा चप्पा खंगाल।
विज्ञापन
चार नवंबर को मेला प्लेटफार्म पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लगाने वाले सुभाष रामचंद्रन की उड़ीसा के पुरी में हुई गिरफ्तार के बाद कई खुलासे हुए हैं। आरोपी ने कबूला था कि उसके आका पांच दिसंबर को लेकर कोई साजिश रच रहे हैं लेकिन वो क्या और कहां करने वाले है यह उसे पता नहीं है। उसके इस खुलासे के बाद जीआरपी ने पांच दिसंबर को लेकर विशेष रणनीति बनाई थी। शनिवार को जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त चेकिंग रेलवे स्टेशन कैंपस, प्लेटफार्म पर शुरू हुई। आने जाने वाले यात्रियों के सामान की भी चेकिंग की गई। हालांकि यात्रियों को दिक्कत पेश आई लेकिन पुलिस ने दिक्कत के लिए खेद भी प्रकट किया। बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्कवॉयड भी सघन चेकिंग में जुटे रहे। एसपी रेलवे अरुण मोहन जोशी ने चेकिंग अभियान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने एसओ जीआरपी दिनेश कुमार को बिलकुल भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए। एसपी रेलवे अरुण मोहन जोशी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन