फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   not arrest of vejira

वजीरा के आगे छोटे पड़ गए पुलिस के हाथ

Sat, 04 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Sat, 04 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
not arrest of vejira

कहते हैं कानून के लंबे हाथों से कोई नहीं बच सकता, लेकिन भागवानपुर थाने में दर्ज एक मुकदमे के आरोपी और दस हजार रुपये के इनामी वजीरा के मामले में यह कहावत सही साबित नहीं होती। सामूहिक हत्याकांड का यह आरोपी पिछले 19 साल से फरार है।

विज्ञापन


उसके दो साथियों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आज तक वजीरा की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। अपराधी आज भी पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। मामला 30 जुलाई 1996 का है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के मक्खनपुर गांव के जंगल में एक भट्टी पर एक परिवार मजदूरी करता था।
विज्ञापन


रात में किसी ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा था कि सहारनपुर क्षेत्र का एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति इस परिवार की एक लड़की से शादी करना चाहता था। परिवार के राजी नहीं होने से नाराज होकर आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से लड़की समेत पांच परिजनों की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दो आरोपी समीर निवासी ग्राम गंदेवड, थाना फतेहनपुर जिला सहारनपुर और अय्यूब निवासी ग्राम चाणचक निवासी भगवानपुर को करीब एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया था। इस सामूहिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी वजीरा पुत्र हनीफ निवासी धनकरगढ़ जिला सहारनपुर आज तक पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।

पुलिस ने उसकी तलाश में कई बार अभियान चलाए और कई टीमें भी गठित की थी, बावजूद वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने उस समय उस पर दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।


इन दिनों एसएसपी स्वीटी अग्रवाल के निर्देश पर इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर पुरानी फाइलें टटोली गई, लेकिन इस बार भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के लंबे हाथ इस बार भी वजीरा के आगे छोटे पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed