फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Mithlesh accused of killing husband

मिथलेश पर पति की हत्या का भी आरोप

Fri, 04 Dec 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 04 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। किशोरी से जिस्मफरोशी कराने वाली मिथलेश पर अपने प्रेमी देवकीनंदन उपाध्याय के साथ मिलकर वर्ष 2008 में पति की हत्या करने का आरोप भी लगा था। स्थानीय पुलिस अब हत्या के केस की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रही है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद कथित दंपति को जेल भेज दिया गया। इधर, किशोरी के भविष्य को लेकर अभी फैसला नहीं हो सका है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाथरस की एक किशोरी ने कथित दंपति पर जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी का आरोप था कि उससे जिस्मफरोशी करा रहा देवकीनंदन उसके साथ रेप करता रहा। मुरादाबाद के बिलारी का रहने वाला यह दंपति यहां भूपतवाला की मुखिया गली में एक आश्रम में किराये पर रहा था। किशोरी ने आपबीती में बताया था कि हाथरस एवं दिल्ली के दो परिवारों ने उसे जिस्मफरोशी की दलदल में कैसे धकेला है।  पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि देवकीनंदन उपाध्याय अपनी कथित पत्नी मिथलेश के पति का करीबी रिश्तेदार है और वर्ष 2008 में मिथलेश के पति की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप मिथलेश और देवकीनंदन पर लगा था। कोतवाल महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पति की हत्या में नामजद होने के बाद से मिथलेश पत्नी बनकर देवकीनंदन के साथ ही रह रही है। आरोपी देवकीनंदन यहां रहकर गंगा घाट पर आरती कर जीविका चला रहा था।  उसका एक बेटा और तीन बेटियां है। बताया कि हत्याकांड के केस की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी जुटा रहे है। कोर्ट के आदेश के बाद किशोरी के भविष्य का फैसला हो सकेगा।
विज्ञापन

----------
बेहद शातिर है देवकीनंदन
हरिद्वार। किशोरी से जिस्मफरोशी का आरोपी देवकीनंदन बेहद ही शातिर है। हाईस्कूल फेल आरोपी को कई धाराएं मुंह जुबानी याद है। किये पर पछतावे की बजाय वह किशोरी को अपनी बेटी बताता रहा। पूछताछ करने पर आंखों से आंसू टपकाकर खुद को निर्दोष होने दर्शाता तो कभी किशोरी के सामने गिड़गिड़ाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed