{"_id":"946bc688880042667116fc10900dc7b5","slug":"love-fever-gone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पहुंचते ही उतरा इश्क का भूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली पहुंचते ही उतरा इश्क का भूत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 16 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
तीन बच्चों के पिता और दो बच्चों की मां के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को कोतवाली बुलाया, जहां पूछताछ के बाद दोनों के सिर से इश्क का भूत उतर गया और दोनों ने आगे संबंध नहीं रखने की कसम खायी।
विज्ञापन
घटनाक्रम के अनुसार क्षेत्र के मोहल्ला कड़च्छ की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि पेशे से हलवाई उसका पति किसी और महिला से प्रेम करता है। घर खर्च के लिए भी वह पैसे नहीं देता है। इस पर पुलिस ने हलवाई पति को हिरासत में ले लिया। साथ ही उसकी प्रेमिका को भी कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन
दोनों से पूछताछ की गई, जहां हलवाई की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई। उसने मामले में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करने की मांग की। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद पति और उसकी प्रेमिका ने गलती स्वीकार की और दुबारा संबंध नहीं रखने की कसम खाई।
विज्ञापन
इस पर पत्नी ने भी अपनी शिकायत वापस ले ली। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तीन बच्चों के पिता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। महिला को भी भविष्य में उससे कोई संबंध न रखने की हिदायत दी गई है।