फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Husband of woman to hold out

महिला का पति पकड़ से बाहर

Sun, 29 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 29 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

हरिद्वार। महिला की मौत के बाद संदेह के घेरे में आए पति के बारे में पुलिस ने काफी जानकारी जुटा ली है। दोनों की यह दूसरी शादी थी। पुलिस आरोपी की धरपकड़ को जगह जगह छापे मार रही है।

रोड़ीबेलवाला चौकी से कुछ दूरी पर लक्कड़ बस्ती में एक महिला अपनी झुग्गी में मृत मिली थी। नुकीली वस्तु से आंख एवं गले में घोंपकर उसकी हत्या की गई थी। घटना के बाद से फरार चल रहे पति राजू पर हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए पड़ोस की महिला सुदेश ने मुकदमा दर्ज कराया था। पति के अलावा बेटा-बेटी भी गायब है, यह ही माना जा रहा है कि दोनों अपने पिता के ही पास हैं। रविवार को दिन भर चली कवायद के बाद चाय विक्रेता राजू की असली पहचान हो पाई। एसएसआई विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि राजू का असली नाम विश्वजीत मलिक पुत्र दुलाल मलिक निवासी शक्तिफार्म रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर है जबकि महिला का नाम रीना उर्फ रंजिता पुत्री सुभाष निवासी हेमराज कालोनी बिजनौर यूपी है।  कई वर्ष पूर्व रंजीता की शादी शक्तिफार्म के ही रहने वाले बलई सरकार से हुई थी। पति के रिश्तेदार रहे विश्वजीत मलिक से प्रेम प्रसंग होने पर वह उसके साथ चली आई थी। विश्वजीत भी पहले से शादीशुदा था और उसका एक बेटा था। रंजीता ने नौ माह पूर्व ही एक बेटी को जन्म दिया था। संदेह के घेरे में आए राजू उर्फ विश्वजीत मलिक की तलाश कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed