फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   fake kidnapping plan

युवती ने उड़ाए पुलिस के होश

Sat, 11 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sat, 11 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
fake kidnapping plan

हरिपुर कलां की युवती ने रात भर नगर कोतवाली पुलिस की नींद उड़ाए रखी। अपने प्रेमी के संग फरार हुई युवती शनिवार दोपहर खुद ब खुद ही वापस लौट आई। पुलिस ने युवती को फटकार लगाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। मामला शनिवार देर शाम का है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली पहुंची हरिपुर कलां, रायवाला की रहने वाली दो सगी बहनों ने बताया कि उनका मोबाइल फोन सरेराह छीन लिया है। बताया कि अब वो युवक ही उनके दूसरे मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क कर रहे है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ना चाहा। सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मी बहनों के साथ चल दिए।
विज्ञापन


फिर एक बहन अचानक ओझल हो गई और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गया। युवती के गायब होने पर पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में जब ढूंढ शुरु हुई तब पता चला कि वो युवती एक युवक के संग मोटरसाइकिल पर जाती देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रेकार्ड एवं लोकेशन निकालना शुरु कर दी। शनिवार को पुलिस खोजबीन में ही जुटी थी कि युवती खुद ही नगर कोतवाली पहुंच गई। युवती ने पुलिस के समक्ष अपने प्रेमी के संग जाने की बात स्वीकार कर ली। अपने परिजन को डराने के लिए बहनों ने अपहरण का नाटक रचा था।

नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती को फटकार कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed