फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   dead in mining

अब हद हो गई, किसी की मौत तय

Sat, 30 May 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sat, 30 May 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
 dead in mining

अवैध खनन के मलाईदार धंधे में सिस्टम से लेकर नेता सब के हाथ कालिख से सने हुए हैं। शुक्रवार को पुरानी कुंडी में जो कुछ हुआ वह भविष्य के लिहाज से ठीक नहीं है। ऐसे में अब अवैध खनन को लेकर खून-खराबा होना तय सा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


गंगा की कोख से निकलने वाले सफेद सोने में हर कोई हाथ आजमा रहा है। पहले खनन को लेकर किसी की दिलचस्पी नहीं होती थी लेकिन अब यह मालामाल होने का आसान तरीका बन गया है। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, नेता, विधायक  एवं बदमाश अब हर कोई इस धंधे में हाथ आजमा रहा है।
विज्ञापन


यही कारण है कि अवैध खनन अब मोटी कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। यही वजह है कि अब यह खेल कई गुना खतरनाक हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक हथियारबंद लोग गंगा तट पर खुलेआम घूमते हैं। पुलिस भी आती है लेकिन वह भी इन्हें देखकर नजरें फेर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई ग्रामीण यदि खनन माफिया का विरोध करने की हिम्मत करता है तो उससे पूरी रंजिश रखी जाती है। शुक्रवार को कांग्रेसी विधायक चैंपियन एवं खनन करने वालों के बीच जो कुछ हुआ वह खतरे की घंटी से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि सत्ता पक्ष के करीबी पूर्व विधायक के इशारे पर पथरी, लक्सर एवं श्यामपुर में अवैध खनन की जड़े मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed