{"_id":"be82e4cd2b325d1372a1cf1ceab2d2a6","slug":"chinu-pandit-came-near-rath-to-tihar-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठी के पास तिहाड़ जेल पहुंचा चीनू पंडित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राठी के पास तिहाड़ जेल पहुंचा चीनू पंडित
ब्यूरो/मेहताब आलम, रुड़की
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात चीनू पंडित को आखिरकार अपने जानी दुश्मन सुनील राठी के पास दिल्ली तिहाड़ जेल पहुंचना पड़ा। पिछले साल रुड़की गैंगवार के बाद से सुनील राठी तिहाड़ जेल में है।
विज्ञापन
चीनू ने राठी के पास रहने में जान का खतरा भी जताया, लेकिन दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कड़ी सुरक्षा के साथ उसे तिहाड़ रखने के आदेश दिए। राठी से डरते-डरते ही सही पंडित को तिहाड़ जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
अपराध की दुनिया में कुख्यात सुनील राठी वेस्ट यूपी और उत्तराखंड का जाना पहचाना नाम है। वर्चस्व की जंग को लेकर रुड़की का चीनू पंडित कई साल से राठी के निशाने पर रहा है। पांच अगस्त 2014 को रुड़की जेल के बाहर हुई गैंगवार में राठी के गुर्गों का शिकार होने से चीनू पंडित बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
इसके बाद रुड़की जेल में राठी की ‘हुकूमत’ का पर्दाफाश होने पर उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया। नेटवर्क तोड़ने के लिए उसके गुर्गों को हरिद्वार, अल्मोड़ा, पौड़ी की जेलों में भेज दिया गया। वहीं गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पिछले दिनों वर्ष 2007 के जानलेवा हमले में हाईकोर्ट के आदेश पर गैर जमानती वारंट होने पर चीनू पंडित को गिरफ्तार किया था।
अब चीनू पंडित की वर्ष 2006 के हत्या के एक मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेशी हुई। बताया गया है कि कोर्ट ने उत्तराखंड में उसके खिलाफ मुकदमों की संख्या न के बराबर देखते हुए उसे तिहाड़ जेल में रखने के आदेश दिए।
इस पर चीनू पंडित ने रुड़की गैंगवार का हवाला देते हुए पहले से ही तिहाड़ में बंद राठी से खतरा जताया। इस पर कोर्ट ने उसकी सुरक्षा बढ़ाते हुए तिहाड़ जेल में रखने के आदेश जारी किए। बहरहाल एक म्यान में दो तलवारों की तरह सुनील राठी व चीनू पंडित दोनों एक ही चहारदीवारी में कैद हैं।