{"_id":"bb9fa520b8d37965cdcae47ad915d82c","slug":"bet-on-ipl-four-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगा रहे चार धरे, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल पर सट्टा लगा रहे चार धरे, एक फरार
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 22 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और कोतवाली रुड़की पुलिस ने बुधवार रात को अमीना बाजार में छापा मारकर आईपीएल सट्टा पकड़ा है। पुलिस ने सट्टा लगा रहे चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक युवक मौके से भाग फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से एलईडी, मोबाइल, बाइक और नकदी आदि बरामद की गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
आईपीएल शुरू होने के साथ शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्रों में भी सट्टा लग रहा है। बुधवार रात को एसओजी और कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक सूचना पर कलियर बस अड्डे के समीप स्थित अमीना बाजार में छापा मारा। यहां से पुलिस ने सट्टा लगा रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बीडी उनियाल ने बताया कि आईपीएल का सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किए गए लोगों में शहजाद निवासी पूर्वी अंबर तालाब, राजीव निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, सलमान निवासी पश्चिमी अंबर तालाब एवं जुल्फकार निवासी पश्चिमी अंबर तालाब शामिल हैं, जबकि सलीम नाम का आरोपी पुलिस से बचकर भाग गया।
विज्ञापन
मौके से एक एलईडी, सात मोबाइल, 9700 रुपये और दो बाइक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने आईपीएल सट्टे से जुड़ी कई और महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस की पड़ताल चल रही है।