फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   beating of tempo driver

गाय ले जा रहे चालक को धुना

Sun, 28 Jun 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sun, 28 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
beating of tempo driver

गोतस्करी की सूचना पर भाजयुमो और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक यूटीलिटी को रोक लिया। सही जवाब न देने पर कार्यकर्ताओं ने  चालक की पिटाई कर दी। थाने पहुंचकर पता चला कि गाय भूपतवाला के वकील की है। जिन्हें थाने से वकील के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार करीब 12 बजे  भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा पर एक यूटीलिटी में गाय ले जाते हुए देखी।  भाजयुमो के मंडल महामंत्री आशु चौधरी ने बताया कि उन्होंने चालक को वाहन रोकने को कहा, लेकिन उसने दौड़ा दिया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सामने वाहन को रुकवाया लिया।
विज्ञापन


चालक ने पहले गाय वाहन में बैठी महिलाओं की बताई, लेकिन पूछने पर महिला कोई जवाब नहीं दे सकी। दोनों महिलाएं वाहन से उतर गई। इसके  बाद सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और गोतस्करी के शक में चालक की पीटाई कर दी। सूचना मिलने पर थाना कनखल पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनखल थानाध्यक्ष रितेश शाह ने बताया कि चालक ने गायें भूपतवाला के एक वकील की बताई। जानकारी ले गई तो पता चला कि वकील ने गायें मंगाई थी। गाये वकील को सौंपते हुए चालक को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed