फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   beat by student

फोटो खींचने पर मनचलों पर टूट पड़ी छात्रा

Thu, 04 Jun 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Thu, 04 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
beat by student

देवपुरा चौक से कुछ दूरी पर मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर फोटो खींचने से भड़की 12वीं की छात्रा ने मनचलों की धुनाई कर दी। आरोपी के हाथ से मोबाइल छीनकर सीधे चौकी पहुंच गई और अपनी फोटो डिलीट करवाई। इसी बीच एक मनचला फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों ने छात्रा के हौसले की सराहना की।

विज्ञापन

 
रेलवे में कार्यरत दीपक बौडाई की बेटी आकांक्षा घर के पास एक दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज करवाने गई थी। वहां मौजूद दो युवकों में से एक युवक अपने मोबाइल से छात्रा की फोटो खींचने लगा। इस पर छात्रा की नजर पड़ी तो वह भड़क गई और युवकों से भिड़ गई।
विज्ञापन


एक की उसने धुनाई कर दी। इस दौरान छात्रा को भी चोटें आई हैं। मारपीट होने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ के संग छात्रा एक मनचले को पकड़कर मायापुर पुलिस चौकी ले गई जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी मिलने पर छात्रा के पिता भी चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने मनचले के भविष्य को देखते हुए मुकदमा दर्ज कराने से इंकार कर दिया। लेकिन चेतावनी दी ऐसी हरकत वह अब दोबारा न करें। पुलिस ने मोबाइल फोन से छात्रा की फोटो डिलीट की। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। चौकी प्रभारी दुर्गेश ने बताया कि आरोपी युवक बिजनौर के नगीना का रहने वाला है।

उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है। छात्रा के पिता दीपक बौडाई ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed