फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Alert view of demolition anniversary

बाबरी विध्वंस की बरसी के मद्देनजर अलर्ट

Fri, 04 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 04 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार।  बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। भाजपा और उससे जुड़े अनुसांगिक संगठनों को कार्यक्रम की भी कोई अनुमति नहीं दी गई है। चौकसी बरतते हुए बृहस्पतिवार को दिन भर जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन

पिछले साल रुड़की में बाबरी विध्वंस की बरसी के दौरान हुए विस्फोट में एक छात्र की जान चली गई थी। विस्फोट जिस स्थान पर हुआ था उससे चंद कदम दूर ही हिंदू संगठन ने शौर्य दिवस पर विशाल कार्यक्रम आयोजित किया था। पिछले साल की घटना से सबक लेते हुए हरिद्वार पुलिस कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। बृहस्पतिवार से इसका असर भी देखने को मिला। हरिद्वार में रेलवे स्टेशन, हरकी पैड़ी, बस स्टैंड एवं कई सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता रहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि अधीनस्थों को अलर्ट रहने को कहा गया है। हर कोई एसओ इंस्पेक्टर अपने अपने क्षेत्र में पूरी तरह से चौकसी बरतेगा। सार्वजनिक एवं धर्मस्थलों की सुरक्षा में कोताही न बरतने के निर्देश दिए गए है।  कहा कि राउंड द क्लॉक बम निरोधक दस्ता चेकिंग अभियान चलाएगा। होटल, लॉज, धर्मशाला एवं आश्रम में भी पुलिस चेकिंग करती रहेगी। बताया कि आमजन से भी किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के संबंध में तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed