फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   महिलाएं और बच्चों के हाथों में धंधे की कमान

महिलाएं और बच्चों के हाथों में धंधे की कमान

Tue, 12 Feb 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं और बच्चों के हाथों में धंधे की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अवैध शराब के गोरखधंधे में माफिया महिलाओं और बच्चों को भी धकेल चुके हैं। जांच में सामने आ रहा है कि शहर से देहात तक कई स्थानों पर शराब बेचने का गोरखधंधा महिलाएं और बच्चे खुद संभाले हुए हैं। चार दिन से चल रहे धरपकड़ अभियान में शराब के साथ महिलाओं की गिरफ्तारी होना भी इसकी पुष्टि करता है।
शराब के गोरखधंधे की काली कमाई के फेर में माफिया कई तरह के प्रयोग कर रहे हैं। शराब के जिस अवैध धंधे ने यूपी और उत्तराखंड में सैकड़ों जाने लील ली उसकी कमान संभालने वाले माफिया की पैठ बहुत गहरी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हरिद्वार में ही कई बार पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से छापा मारने के दौरान कई महिलाओं को शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया। कई बार तो बच्चे भी शराब बेचते पकड़े गए। ऐसे अधिकतर मामलों में आबकारी विभाग और पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को पकड़े जाने पर मौके पर ही जमानत देकर छोड़ दिया है। हरिद्वार शहर में ही ब्रह्मपुरी, टीबड़ी, रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्रों में कई स्थानों पर महिलाएं और बच्चे ही इस गोरखधंधे की कमान संभाले हुए हैं। ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले की तीन महिलाओं पर कालोनी में अवैध शराब का गोरखधंधा करने का आरोप लगाते हुए कुछ महिलाओं और पुरुषों ने पिछले दिनों कई सप्ताह तक जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर शिकायत की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने शराब तस्करों की तलाश में छापे भी मारे थे।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर ऐसा माना जाता है कि शक न हो इसलिए शराब तस्कर महिलाओं और बच्चों के माध्यम से शराब बिकवाने का गोरखधंधा करवाते हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले साल की गई धरपकड़ में शराब बेचने के आरोप में कई महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस धंधे में बच्चे भी संलिप्त पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed