फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

Mon, 05 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रानीपुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लखनऊ से मायके पक्ष के संपर्क साधने पर पुलिस हरकत में आई थी। इधर, ससुराल पक्ष ने बीमारी के चलते मौत होने की बात पुलिस के समक्ष कही है। सोमवार को लखनऊ से एक व्यक्ति ने फोन कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनकी बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष आनन- फानन में दाह संस्कार करने की तैयारी में है। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना के बाद हरकत में आई रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र की विष्णु लोक बस्ती में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस को ससुराल पक्ष विरोध भी झेलना पड़ा। एसएसआई दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि मृतका का नाम डिंपल (22) पत्नी अमर है। उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी और दो बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि वह लकवे की बीमारी से ग्रस्त थी और उसका इलाज चल रहा था। रविवार को जौलीग्रांट अस्पताल में उसकी मौत हुई है। बताया कि मायके पक्ष ने सूचना दी है इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पूरी की गई है। रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed