फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पांच सौ के नकली नोटों की खेप के साथ हत्थे चढ़े दो नाबालिग

पांच सौ के नकली नोटों की खेप के साथ हत्थे चढ़े दो नाबालिग

Tue, 16 Apr 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पांच सौ के नकली नोटों की खेप के साथ हत्थे चढ़े दो नाबालिग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रोड़ीबेलवाला मैदान में एक रेड़ी व्यापारी को पांच सौ रुपये का नकली नोट थमाकर कच्छा बनियान खरीद रहे हरियाणा के दो किशोर धरे गए। आरोपियों के कब्जे से साढ़े इक्कीस हजार की रकम बरामद हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने नकली नोटों के संबंध में किशोरों को अधिक जानकारी न होने का दावा किया है।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो किशोर नकली नोट चला रहे हैं। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने नकली नोट चला रहे दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में सामने आया कि वे दोनों हरियाणा के थाना बिरौदा जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। एक नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि उसके बड़े भाई ने मोबाइल फोन खरीदने के लिए ही उसे 25 हजार की रकम दी थी। वह अपने दोस्त के साथ यहां घूमने चला आया था। कोतवाली प्रभारी की मानें तो इससे अधिक जानकारी नोटों के संबंध में किशोरों को नहीं है। एक किशोर ने 12वीं की परीक्षा दी है और एक दसवीं का छात्र है। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह रावत की ओर से इस संबंध में किशोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कल उन्हें किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रिंटर पर छापे हैं नोट
हरिद्वार। बकौल पुलिस की ध्यान से देखने पर साफ साफ दिखाई दे रहा है कि नोट नकली हैं। संभवत नोटों को स्कैन कर रंगीन प्रिंटर की मदद से छापे गए हैं। कागज भी बेहद पतला है और प्रिंटिग भी बेहद साफ नहीं है। इसलिए किशोर तुरंत ही पकड़ में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed