{"_id":"5c630df2bdec220c2959e25d","slug":"81549995506-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिडकुल मुख्य मार्ग पर जाम लगाने में फंसे ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिडकुल में पेंटागन मॉल के ठीक सामने प्रॉपर्टी डीलर का शव रखकर जाम लगाने के मामले में ग्रामीण फंस गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों के खिलाफ सड़क जाम करने के आरोप में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को गांव रावली महदूद निवासी प्रॉपर्टी डीलर रहे राजीव उर्फ राजू पाल के शव को मुख्य मार्ग पर रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। आरोप था कि राजू की उसी के ही दोस्तों ने हत्या की है और मंगलौर में उसे दुर्घटना करार देने की कोशिश की है। एएसपी आयुष अग्रवाल ने मृतक के पिता वीरेंद्र की तहरीर लेने के बाद जाम खुलवाया था। एसओ सिडकुल देवराज शर्मा की ओर से मुख्य जाम मार्ग करने के मामले में अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।