फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 26 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
भाई को राखी बांधने जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पथरी। रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने जा रही एक बहन की रविवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि महिला के पड़ोसी दंपति घायल हैं । उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

पुलिस के अनुसार लक्सर क्षेत्र के भोगपुर गांव निवासी रवि अपनी पत्नी उमा देवी को साथ लेकर राखी बंधवाने के लिए अपनी ससुराल जा रहा था। बताया गया कि पड़ोस में रहने वाली ममता रानी (40) पत्नी मनवीर भी उनके साथ बाइक पर सवार हो गई। ये पड़ोसी होने के साथ ही रिश्तेदार भी हैं। तय हुआ था कि वह ममता को जाते समय उसके मायके छोड़ देंगे और वापस आते समय साथ ले आएंगे। जैसे ही वे पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम पदार्था के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठी ममता देवी छिटक कर नीचे गिर गई और डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार रवि और उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर पथरी थानाध्यक्ष आशुतोष चौहान सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक दुर्घटना के बाद डंपर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मृतका के ससुराल और मायके दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed