फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जेल में चेकिंग के दौरान मिला चार्जर-बैट्री

जेल में चेकिंग के दौरान मिला चार्जर-बैट्री

Mon, 28 Jan 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
जेल में चेकिंग के दौरान मिला चार्जर-बैट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

जिला जेल में मुलाकात के लिए पहुंचे एक बुजुर्ग के कब्जे से मोबाइल फोन की बैटरी और चार्जर मिलने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने बैटरी और चार्जर जब्त करने के बाद बुजुर्ग को छोड़ दिया। जेल प्रशासन दिनभर पूरे मामले को दबाने में जुटा रहा।
रोजाना की तरह सोमवार को भी कैदियों से मुलाकात के लिए आमजन पहुंचे थे। इसी दौरान जेल के मुख्यद्वार पर बंदी रक्षकों के साथ चेकिंग करने वाले कैदियों में से एक कैदी ने मुलाकात करने पहुंचे एक बुजुर्ग से बैटरी और चार्जर बरामद किया। बैटरी और चार्जर मिलने की सूचना पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधीनस्थ तुरंत बुजुर्ग को जेल के अधिकारियों के पास ले गया। जेल अधिकारियों ने सामान जब्त कर बुजुर्ग को छोड़ दिया। जेल प्रशासन ने पुलिस को इस बारे में जानकारी देना तक उचित नहीं समझा। इसके बाद जेल के अधिकारी दिनभर इस मामले को लेकर चुप्पी साधे रहे। चर्चा है कि जिस कैदी से बुजुर्ग मुलाकात करने पहुंचा था, उसकी बैरक भी बदल दी गई। डिप्टी जेलर प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि बुजुर्ग को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग का नाम पता जरूर होगा
हरिद्वार। भले ही जेल के अधिकारी बुजुर्ग का नाम पता न होने की बात कह रहे हैं, लेकिन मुलाकात के बनने वाली पर्ची पर बुजुर्ग का नाम पता अवश्य होगा। यही नहीं आईडी प्रूफ लेने का सिस्टम भी बनाया गया है। निश्चित तौर पर बुजुर्ग की भी आईडी ली गई होगी, लेकिन जेल के अफसर बुजुर्ग का नाम पता न दर्ज होने की बात बोल रहे हैं। ऐसे में जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के अंदर हैं मोबाइल फोन!
हरिद्वार। यदि जेल के अंदर बैटरी और चार्जर पहुंचाया जा रहा था तो इस बात को बल मिल रहा है कि मोबाइल फोन अंदर ही है। क्योंकि बिना मोबाइल फोन के बैटरी और चार्जर का औचित्य ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed