फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कांग्रेसी नेता ने सीएम के खिलाफ की टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

कांग्रेसी नेता ने सीएम के खिलाफ की टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Sun, 01 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता ने सीएम के खिलाफ की टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शिक्षिका उत्तरा प्रकरण में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करना रुड़की के कांग्रेस नेता आशीष सैनी को भारी पड़ गया। भाजयुमो कनखल मंडल के महामंत्री मनीष गुप्ता ने सैनी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रुड़की के कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीएम के नाम संबोधित एक पोस्ट अपलोड कर दी। पोस्ट के शीर्षक में चोर उचक्का लिखा है, जो शिक्षिका बोल चुकी थीं। उसके नीचे साला टीएसआर लिखा है। पोस्ट में शिक्षिका को लेकर सीएम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए हैं। कलिखा है कि जो नेता आम जनता की बात को सुन नहीं सकता है तो उसे राजनीति में रहने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस नेता ने सीएम की शैली को अभद्र और अशिष्ट बताया है। फेसबुक वॉल पर अपलोड की गई पोस्ट पर कई लोग टिप्पणी कर चुके हैं, लेकिन कनखल के भाजयुमो मंडल महामंत्री मनीष गुप्ता ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ओमकांत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्ट में कहीं भी गाली गलौज नहीं की गई है। हां, शीर्षक में ‘साला’ जरूर लिखा है। अब पुलिस पोस्ट में से वह शब्द ढूंढ रही है जिसे अभद्र भाषा माना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed