{"_id":"5cb4c908bdec22145a0ebc30","slug":"31555351816-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः उलझ रही ई रिक्शा चालक हत्याकांड की गुत्थी, नहीं मिला महत्वपूर्ण सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वारः उलझ रही ई रिक्शा चालक हत्याकांड की गुत्थी, नहीं मिला महत्वपूर्ण सुराग
Tue, 16 Apr 2019 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ई-रिक्शा चालक श्रीराम हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड से भी कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से भी कुछ हासिल नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस अफसर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के सिंचाई विभाग कालोनी के निकट डामकोठी के रहने वाले 46 वर्षीय श्रीराम का खून से लथपथ शव 11 अप्रैल को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में मिला था। घटनास्थल के पास ही मृतक की ई रिक्शा लावारिस अवस्था में बरामद हुई थी। मोबाइल गायब होने पर पुलिस का पूरा फोकस उसकी कॉल डिटेल पर था। मगर उससे भी कुछ हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
इधर, सीसीटीवी कैमरे में भी एक व्यक्ति मृतक के साथ दिखाई दिया था, लेकिन उससे भी हुई पूछताछ में कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि न तो मृतक की किसी से रंजिश चली आ रही थी और न ही वह नशे का आदी था। इसलिए उसकी हत्या कर देने के पीछे भला क्या मकसद हो सकता है। परिजन ने भी किसी पर संदेह व्यक्त नहीं कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि हत्याकांड की जांच कर रहे है। दावा किया जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन