फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कुते की मौत से गमजदा मालिक ने चिकित्सक को हत्या की धमकी

कुते की मौत से गमजदा मालिक ने चिकित्सक को हत्या की धमकी

Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कुते की मौत से गमजदा मालिक ने चिकित्सक को हत्या की धमकी
हरिद्वार। पालतू कुत्ते की मौत से नाराज दिल्ली के एक युवक ने पशु चिकित्सक को हत्या की धमकी है। युवक ने चिकित्सक के निजी क्लीनिक में कुत्ते का इलाज करवाया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने दिल्ली के युवक के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कनखल के गांव जगजीतपुर के रहने वाले अजय गुप्ता पुत्र रामेश्वर गुप्ता का हरिद्वार तहसील के बाहर पशु क्लीनिक है। स्थानीय पुलिस को पशु चिकित्सक ने बताया कि बीते सोमवार को उसके क्लीनिक पर तीन युवक अपने साथ एक कुत्ते को लेकर आए थे। कुत्ते की हालत खराब होने पर उन्होंने दो इंजेक्शन लगाए थे। इसके बाद युवक कुत्ते को लेकर चले गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि अब पिछले दो दिन से उनके मोबाइल फोन पर व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर कुत्ते की मौत होने पर उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आरोप है कि मोहम्मद कैश नाम का युवक उन्हें तीन दिन के अंदर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक दिल्ली का रहने वाला है। सीआईयू की मदद से उसकी आईडी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed