{"_id":"5b2d41334f1c1bb36e8b9479","slug":"31529692467-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान हत्याकांड में शामिल थ्े चार युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएफ जवान हत्याकांड में शामिल थ्े चार युवक
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा हत्याकांड में चार युवक शामिल थे। माना जा रहा है कि एक युवक का कुछ समय पूर्व सुनील शर्मा से विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद की खुन्नस में युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रिटायर्ड जवान की हत्या कर दी थी। हालांकि एक आरोपी के पुलिस की गिरफ्त में आने की भी चर्चा है।
सिडकुल से सटी इंद्रलोक कालोनी के रहने वाले बीएसएफ के रिटायर्ड जवान सुनील शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव घर के ही पास बने सामुदायिक केंद्र के कमरे से बरामद हुआ था। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन युवकों दिखाई दिए थे। वहीं पुलिस ने जब रिटायर्ड जवान के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकार्ड निकाली थी तो महत्वपूर्ण क्लू मिला था। बुधवार से पुलिस टीमों ने बिजनौर, मुरादाबाद और अमरोहा में डेरा डाला हुआ था। चौंकाने वाली एक बात यह सामने आई है कि हत्याकांड में चार युवक शामिल थे। एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। अभी तीन युवक पकड़ से बाहर हैं। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि पुलिस की जांच चल रही है।