फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हवस का शिकार होने से बची छह साल की मासूम

हवस का शिकार होने से बची छह साल की मासूम

Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
हवस का शिकार होने से बची छह साल की मासूम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बड़ी बहन की सूझबूझ से छोटी बहन हवस का शिकार होने से बाल - बाल बच गई। परिजनों की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी युवक को शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम घटित हुई।
क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले एक परिवार के यहां युवक का आना जाना था। शुक्रवार शाम भी युवक घर पहुंचा था। तब परिवार की दो बेटियां घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि युवक बहला फुसलाकर दोनों बच्चियों को पास में ही सुनसान स्थान पर ले लिया। बड़ी बहन तुरंत ही वहां से भाग खड़ी हुई। घर पहुंची बालिका ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। हक्के- बक्के रह गए परिजन तुरंत आसपास के लोगों के साथ दौड़कर वहां पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुका था और छह साल की बालिका सकुशल बरामद हो गई।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि आरोपी सोनू पुत्र घनश्याम निवासी लेबर कालोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक होटल में वेटर है। उसका बच्चियों के घर आना जाना था। बालिका के पिता ने इस संबंध में रेप के प्रयास, अपहरण, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed