{"_id":"5cbf5992bdec22144855b6ec","slug":"201556044178-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: ज्वालापुर में गारमेंट्स की दुकान में चोरी, पुलिस की कार्यशैली की पोल खुली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरिद्वार: ज्वालापुर में गारमेंट्स की दुकान में चोरी, पुलिस की कार्यशैली की पोल खुली
Wed, 24 Apr 2019 09:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर क्षेत्र के कटहरा बाजार में शटर उखाड़कर कपड़े की दुकाने से कई हजार की नकदी चोरी कर ली गई। व्यस्ततम बाजार में हुई चोरी की वारदात से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की पोल खुल गई है।
विज्ञापन
कटहरा बाजार में दीप्ति गारमेंटस के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार सुबह जब दुकान का शटर उखड़ा देखक क्षेत्रवासियों ने दुकानदार अश्वनी गुप्ता को सूचना दी। दुकानदार अश्वनी गुप्ता ने बताया कि गल्ले में रखी आठ हजार की नगदी गायब थी। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। कटहरा बाजार में चोरी की वारदात घटित होने पर व्यापारी वर्ग ने पुलिस के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन