फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस को दिखाया आइना

एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस को दिखाया आइना

Fri, 03 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने हरिद्वार पुलिस को दिखाया आइना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल के लेबर कांट्रेक्टर की हत्या करने आए कुख्यात सुनील राठी के शूटर दीपक मान की गिरफ्तारी कर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने रानीपुर पुलिस को आइना दिखाया है। एसटीएफ सक्रिय नहीं होती तो शूटर हत्याकांड को अंजाम दे देता। बृहस्पतिवार देर शाम तक भी पुलिस को पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी नहीं थी। एसटीएफ ने बृहस्पतिवार को कुख्यात राठी के गुर्गे दीपक मान को फैक्ट्रीकर्मी रहे सुशील कुमार के साथ उस वक्त धर दबोचा था, जब वे एक लेबर कांट्रेक्टर की हत्या करने के इरादे से पहुंचे थे।

मूल रूप से गांव रावली महदूद के रहने वाले सुशील की लेबर कांट्रेक्टर से उस वक्त ठनी थी, जब उसे लेबर कांट्रेक्टर ने नौकरी से निकाल लिया था। तब सुशील ने अल्मोडा जेल में बंद राठी के गुर्गे रूपेश त्यागी से संपर्क साधकर हत्याकांड का ताना- बाना बुना था। हैरान करने वाली बात ये है कि कुख्यात राठी आजकल सुर्खियों में है और उसके गुर्गों पर पुलिस महकमा निगाह रखने का दावा कर रहा है, लेकिन एसटीएफ के खुलासे ने रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी है। यदि एसटीएफ शूटर को न दबोचती तो लेबर कांट्रेक्टर की हत्या होना तय था। हैरानी की बात ये है कि देर शाम जब एसटीएफ ने शूटर और मुख्य साजिशकर्ता को चिन्मय डिग्री कालेज के तिराहे से दबोचा तब भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। फिर जब उन्हें थाने ले जाया गया, तब उन्हें होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed