फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ट्रांसपोटरों का फैक्ट्री में हंगामा

ट्रांसपोटरों का फैक्ट्री में हंगामा

Mon, 23 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोटरों का फैक्ट्री में हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद। पिछले चार दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताली ट्रपोटरों ने सोमवार दोपहर को सिडकुल स्थित हीरो कंपनी के बाहर खड़े ट्रक चालक के साथ मारपीट कर दी और उससे गाड़ी के कागजात छीन लिए। हंगामा होते देख एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो ट्रांसपोर्टरों को थाने ले आई। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के दर्जनों पदाधिकारी सिडकुल थाने पहुंचे और साथियों को छुड़ाने की मांग करने लगे। उधर ऑल ओवर वेलफेयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर राव अख़लाक़ का कहना है कि पिछले चार दिन से शांतिपूर्ण हड़ताल की जा रही है। इसमें किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ। सोमवार को हीरो कंपनी के बाहर हुए पूरे प्रकरण को अराजकतत्वों ने अंजाम दिया है। उनका कहना है कि ट्रांसपोर्टरों के बीच में कोई शराबी व्यक्ति घुस आया था ।उसने ही ट्रक चालक के साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। ट्रांसपोर्टरों को सख्त हिदायत दी गई है कि जो ट्रक चालक अपनी मर्जी से ट्रक खड़ा कर हड़ताल में शामिल होता है तो ठीक है। जबरदस्ती किसी ट्रक चालक को रोका गया या फाइल छीनी अथवा मारपीट की गई तो ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed