फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   संपति पर कब्जे का प्रयास, तोड़फोड़, पथराव

संपति पर कब्जे का प्रयास, तोड़फोड़, पथराव

Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
संपति पर कब्जे का प्रयास, तोड़फोड़, पथराव

विज्ञापन
हरिद्वार।
ऋषिकुल तिराहे के ठीक सामने एक संपत्ति पर कब्जा करने को भाजपा की महिला नेता अश्वनी चौहान ने जमकर बवाल किया। संपत्ति पर काबिज पक्ष ने जबरन कब्जा करने आए पक्ष पर पथराव कर दिया। भाजपा की महिला नेता पक्ष के लोग संपत्ति के एक हिस्से में बनी एक दुकान का ताला तोड़कर उसका सामान बाहर फेंककर अंदर घुस गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जैसे-तैसे स्थिति पर काबू पाया। दुकान स्वामी संजय बिष्ट ने अश्वनी चौहान, उनके पति, बेटे समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
ऋषिकुल तिराहे पर स्थित एक संपत्ति को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष की ओर से पूजा नाम की महिला अपने स्वामित्व का दावा करती है तो दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा की महिला नेता अश्वनी चौहान संपत्ति का मालिकाना हक अपने पक्ष में होने का दावा करती चली आ रही है। दोनों ही पक्षों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को भाजपा की महिला नेता अश्वनी चौहान अपने पेशे से प्रॉपर्टी डीलर पति अनिल चौहान, बेटे ऋषभ और समर्थकों के साथ सीधे संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से पहुंच गई। इधर, संपत्ति पर काबिज पूजा पक्ष के किरायेदारों ने कब्जा करने पहुंचे पक्ष पर पथराव कर दिया। पथराव होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। भाजपा नेता पक्ष ने संपत्ति के एक हिस्से में बनी विकास कालोनी निवासी संजय बिष्ट की जेएमडी एसोसिएट का ताला तोड़कर उसका सामान बाहर फेंक डाला। दुकान के अंदर बने एक छोटे गेट से होते हुए संपत्ति में दाखिल हो गए। अंदर पहुंचने पर किरायेदारों से भाजपा की महिला नेता पक्ष की जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा की महिला नेता पक्ष के कई लोगोें को हिरासत में ले लिया। वहीं मारपीट में एक किरायेदार रीता पत्नी नरेश घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

---------------
इनकी हुई गिरफ्तारी
हरिद्वार। अश्वनी चौहान, अनिल चौहान, ऋषभ निवासीगण ऋषभ अपार्टमेंट राजपूत धर्मशाला के पीछे कनखल, कृष्णा सिंह पुत्र विजयपाल, शेखर पुत्र शंकर दत्त निवासी रविदास मंदिर के पास कनखल, रीता पत्नी जितेंद्र, बबीता पत्नी मुरारी निवासीगण सतीघाट कनखल, ममता पत्नी पूरचंद्र निवासी रामघाट कनखल, सरोज पत्नी किशन निवासी बाराकोठी कनखल, काजल पत्नी मोनू निवासी बैरागी कैंप शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी हुआ था विवाद
हरिद्वार। भाजपा की महिला नेता ने पूर्व में भी इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहा था तब भी खूनी संघर्ष हुआ था। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने भी तब क्रास एफआईआर दर्ज की थी। उस वक्त भी महिला नेता संपत्ति पर अपना अधिकार जताया था और जमकर हंगामा हुआ था।


दूसरे पक्ष की पूजा जेल में
हरिद्वार। संपत्ति पर स्वामित्व का दावा करने वाली एक पक्ष की महिला पूजा शर्मा आजकल जेल में है। एक सप्ताह पूर्व ही ज्वालापुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस प्रकरण में पूजा शर्मा के कई करीबियों की भी तलाश पुलिस को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed