{"_id":"5b8c2d5542c792463e41cf70","slug":"191535913301-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..घर में घुसकर बीए की छात्रा से रेप, दो नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
..घर में घुसकर बीए की छात्रा से रेप, दो नामजद
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना 27 अगस्त की बताई जा रही है। रविवार को अपने परिजन के साथ थाने पहुंची युवती ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि वह उस दिन घर पर अकेली थी, तब रात के वक्त दो युवक उसके घर घुस आए। आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ रेप किया, जबकि उसका दूसरा साथी में इसमें शामिल था। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने उनके घर पर छापा मारा था लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।