फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रेमी सोनू ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

प्रेमी सोनू ने ही की थी प्रेमिका की हत्या

Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी सोनू ने ही की थी प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन

हरिद्वार।
ज्वालापुर के आंबेडकर नगर की रहने वाली नेहा यादव का कत्ल उसी के ही प्रेमी सोहन लाल उर्फ सोनू ने करने के बाद खुद गंगनहर में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। मंगलवार को पथरी पॉवर हाउस पर प्रेमी सोहन लाल का शव उतराता हुआ मिलने के बाद ज्वालापुर पुलिस ने यह दावा किया है। पुलिस ने अपनी तफ्तीश में कई कड़ियां जोड़ने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है। इधर नेहा के पति को क्लीन चिट्ट दिया।
20 अप्रैल को आंबेडकनगर में किराये पर रहने वाले अरुण यादव की पत्नी नेहा यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बेलन से हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने अरुण पर संदेह व्यक्त करते हुए हिरासत में ले लिया था। इधर, मृतका के पिता गजराज ने भी दामाद पर बेटी की हत्या करने का संदेह व्यक्त किया था। उसी रात में पति से हुई पूछताछ के बाद पुलिस के कदम ठिठक गए थे। अरुण ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी की हत्या उसके ही प्रेमी सोहन लाल ने की है। इधर, जब पुलिस ने मोहल्ला लोधामंडी में सोनू के घर दबिश दी थी तो उसकी मां कमलेश देवी ने उसके गंगनहर में डूबने की बात कही थी। बाकायदा उसी दिन शाम के वक्त कमलेश अपने बेटे के गंगनहर में डूबने की सूचना देने कोतवाली भी गई थी। इधर, जब पुलिस ने प्रेमी को केंद्र में रखकर तफ्तीश शुरू की थी तो हत्याकांड को अंजाम देने का संदेह उस पर ही गहराता जा रहा था।
विज्ञापन

शव नहीं मिलने तक पुलिस जल्दबाजी नहीं करना चाहती थी। मंगलवार को सोनू का शव पथरी पॉवर हाउस पर उतराता हुआ मिला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सोनू ने ही नेहा की हत्या की थी। नेहा के घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में शाम 5.42 बजे सोनू घर से निकलता दिख रहा है और उसने अपने एक रिश्तेदार ओमपाल निवासी गांव दौलतपुर गन्नौर जिला संभल हाल निवासी लोधामंडी को घर बुलाया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोनू ने ओमप्रकाश को नेहा की हत्या करने की जानकारी दी थी और गंगनहर में कूदने की बात कहकर घर से चला गया था। पुलिस ने बताया कि सोनू शादीशुदा था और उसकी पत्नी गांव सालियर रुड़की में अपने मायके में ही रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
दफन हो गई नेहा हत्याकांड की वजह
हरिद्वार। सोनू के खुदकुशी करने के चलते कभी नेहा की हत्या की वजह सामने नहीं आ सकेगी। नेहा के पति अरुण, और मायके- पक्ष के लोगों की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर उसकी हत्या की वजह क्या थी। आखिर दोनों के बीच उस दिन ऐसा क्या हुआ जो प्रेमी को अपनी प्रेमिका के खून का प्यासा बनना पड़ा। सोनू ने अपने रिश्तेदार ओमपाल को मोबाइल फोन करके घर बुलाया था और नेहा की हत्या करने की जानकारी दी थी। हत्या करने की वजह उसे भी नहीं बताई थी। तब सोनू के कपड़े खून से सने हुए थे और अब उसकी लाश मिली है तब भी कपड़ों पर खून है। जिसे जांच के लिए एफएसएल भेजा जाएगा। पुलिस ने इस आधार पर ही हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। मंगलवार को रिश्तेदार ओमपाल के बयान कोर्ट में भी दर्ज करा दिए गए।
--------------
नेहा ने बुलाया था प्रेमी को घर
हरिद्वार, वारदात के दिन नेहा ने ही सोनू को अपने घर बुलाया था। इस बात की पुष्टि नेहा के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकार्ड से हो रही है। पुलिस ने जब सोनू ओर नेहा के मोबाइल फोन की सीडीआर निकाली तब उनके प्रेम प्रसंग की पुष्टि हो गई। रोजाना ही उनकी बात होती थी। घटना के दिन नेहा ने ही सोनू से संपर्क साधा था। यह बात साफ हो गई।

----------
स्थानीय पुलिस ने लिया संयम से काम
हरिद्वार, वारदात के दिन से ही पति अपने को बेगुनाह बता रहा था और आखिर में वहीं सच निकला। ज्वालापुर पुलिस ने भी संयम से काम लिया वरना मृतका के मायके वाले अरुण यादव को ही कातिल बता रहे थे। पुलिस ने पति की बात पर भरोसा कर जब जांच शुरू की तब उसकी बेगुनाही के सबूत मिलते चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed