फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ई रिक् शा चालक की बेरहमी से हत्या

ई रिक् शा चालक की बेरहमी से हत्या

Fri, 12 Apr 2019 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
ई रिक् शा चालक की बेरहमी से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

रोड़ीबेलवाला मैदान में एक बैटरी रिक्शा चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नुकीले हथियार से गोदकर हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्याकांड से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई कि रोड़ीबेलवाला मैदान में सीसीआर की तरफ जा रहे मार्ग पर खून से लथपथ एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान श्रीराम (46) पुत्र रामचंद्र निवासी सिंचाई विभाग कालोनी डामकोठी मायापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

बैटरी रिक्शा घटनास्थल के पास ही खड़ा था। सामने आया कि मृतक के सीने पर नुकीले हथियार से कई वार किए गए थे। उसके मुंह से खून का रिसाव हो रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि श्रीराम रोजाना की तरह बुधवार रात को नौ बजे घर से बैटरी रिक्शा लेकर निकला था। रोजाना वह दो तीन घंटे बाद लौट आता था लेकिन बुधवार को लौटकर नहीं आया। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। कोई पुरानी रंजिश होने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन बना उम्मीद की किरण
बैटरी रिक्शा चालक हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस के सामने एक उम्मीद की किरण निकलकर आई है। श्रीराम का मोबाइल फोन गायब है। स्थानीय पुलिस अब सीआईयू की मदद से मोबाइल फोन की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed