{"_id":"5b2d41364f1c1bb06e8b94e6","slug":"181529692470-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटी किटी ग्रुप संचालिका की फिर बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर छूटी किटी ग्रुप संचालिका की फिर बढ़ी मुसीबत
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जमानत पर हाल ही में छूटकर आई कान्हा किट्टी ग्रुप की संचालिका और भाजपा की महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अपनी जमा पूंजी गंवा चुकी दो महिलाओं ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर में शिवांगी त्रिपाठी, उसके पति, पिता, भाई, भाभी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी महिला नेता की गिरफ्तारी के प्रयास फिर से तेज कर दिए हैं।
पिछले माह ज्वालापुर पुलिस ने मीना एन्क्लेव कालोनी में शिवांगी त्रिपाठी के घर हुए बवाल के बाद एक पीड़िता की ओर से मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी कर ली थी। कान्हा किट्टी ग्रुप की संचालिका शिवांगी पहले से उसके खिलाफ दर्ज चले आ रहे मुकदमे में हाईकोर्ट से स्टे मिला होने पर गिरफ्तारी से बच गई थी। तीन दिन पूर्व ही किट्टी ग्रुप संचालिका को कोर्ट से जमानत मिली है। लेकिन शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली गलौच, मारपीट हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक मुकदमे की वादी संगीता गोयल निवासी पंजनहेड़ी कनखल एवं दूसरे की वादी पूनम निवासी दीपगंगा अपार्टमेंट सिडकुल है। उन्होंने बताया कि शिवांगी त्रिपाठी, उसके पति विष्णु त्रिपाठी, पिता सुरेश अरोड़ा, भाई ऋषभ अरोड़ा और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।