फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ा अभिरक्षा से फुर्र हुआ चोर

कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ा अभिरक्षा से फुर्र हुआ चोर

Mon, 23 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
कनखल पुलिस के हत्थे चढ़ा अभिरक्षा से फुर्र हुआ चोर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। यूपी में कनखल पुलिस की अभिरक्षा से फरार चोर को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया है। हालांकि पुलिस अभी सीधे- सीधे इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
कनखल के गांव जगजीतपुर के रहने वाले नितिन वालिया के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की धरपकड़ में पुलिस पिछले दिनों पश्चिम बंगाल गई थी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह की अगुवाई में गई टीम ने आरोपी पप्पी उर्फ बप्पी पुत्र गोपाल सिंह निवासी बिहारी बस्ती अमलझाड़ी दिनाजपुर पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट से ट्रंाजिट रिमंाड पर लेकर पुलिस टीम आरोपी को लेकर लौट रही थी। बिहार से चलकर यूपी में ट्रेन बदलने के बाद यूपी के मुगलसराय रेलवे स्टेशन से आरोपी कूदकर फरार हो गया था। कनखल पुलिस ने जीआरपी मुगलसराय थाने में आरोपी चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया था तो वहीं पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी लापरवाही बरतने समेत प्रभावी धाराओं में केस दर्ज हुआ था। तब से कनखल पुलिस की टीम आरोपी की धरपकड़ को यूपी पश्चिम बंगाल में डेरा डाले हुए थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी को पकड़ लिया गया है। एसओ कनखल ओमकांत भूषण से जब इस बारे में पूछा तो उनका कहना था कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed