{"_id":"5b3909114f1c1b5d748b7cbd","slug":"171530464529-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिपं सदस्य ने की हवाई फायरिंग, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व जिपं सदस्य ने की हवाई फायरिंग, पांच गिरफ्तार
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भूमि में निवेश की रकम के तकादे को लेकर कनखल के गुरुबख्श विहार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता राजीव राठी के घर बुलाई गई बैठक अखाड़े में तब्दील हो गई। लेनदारों के धक्का- मुक्की और मारपीट पर उतरने से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने कांग्रेस नेता, प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युमन अग्रवाल, साझेदार अमित राठी, लेनदार नितिन एवं अजीत को थाने ले आई जबकि अन्य लेनदार खिसक गए। रात भर हवालात में रहे सभी लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। वहीं, कांग्रेस नेता के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। घटना शनिवार देर रात करीब दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। कनखल के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युम्र अग्रवाल, कांग्रेस नेता राजीव राठी, अमित राठी पुत्र राजकुमार निवासी गांव जगजीतपुर पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। इन्होंने कनखल क्षेत्र में कई जगह प्लाटिंग की हुई है। भूमि खरीदने के लिए कई लोगों से रकम निवेश कराई थी। बताते है कि प्रॉपर्टी के कारोबार में गिरावट आने पर निवेशक अपनी रकम वापस मांग रहे थे। शनिवार देर रात कई लेनदार कांग्रेस नेता के घर पहुंचे। कांग्रेस नेता ने साझेदार प्रद्युमन अग्रवाल, अमित राठी को भी बुला लिया। लेनदारों ने जब तकादा किया तब हंगामा खड़ा हो गया। माहौल बिगड़ता देख कांग्रेस नेता ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने पर कई लेनदार खिसक गए लेकिन प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युमन्र , राजीव राठी, अमित राठी एवं लेनदार अजीत पुत्र सुरेश चंद्र निवासी गणेशपुरम एवं नितिन पुत्र नरेश निवासी गांव जगजीतपुर को थाने लाया गया। एसओ ने बताया कि सबका शांतिभंग में चालान किया गया है।
कुख्यात राठी से जुड़ा होने के लगे थे आरोप
प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युमन अग्रवाल पर सुनील राठी से जुड़े होने के आरोप भी लगे थे। उसके खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में रिटायर्ड भेलकर्मी अंबरीष रस्तोगी ने करीब पांच करोड़ की रकम हड़प लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था, उस मुकदमे में राजीव राठीव अमित राठी भी नामजद है। वहीं प्रद्युमन एवं उसके साझेदारों के खिलाफ कनखल थाने में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
करोड़ों की देनदारी
चर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रद्युमन अग्रवाल देनदारी के बोझ तले दबा हुआ है। चर्चा ये है कि उस पर करोड़ों की देनदारी है। उसने कई लोगों का निवेश भूमि के धंधे में कराकर उन्हें आर्कषक रकम बचत में मिलने की बात कही थी। प्रॉपर्टी के धंधे में मंदी आने से उसका खेल कामयाब नहीं हो सका।