{"_id":"5a9446fd4f1c1bf07b8b9812","slug":"171519666941-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक तबियत बिगड़ने से जमानती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अचानक तबियत बिगड़ने से जमानती की मौत
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रोशनाबाद में कोर्ट कैंपस में अधिवक्ता के चैंबर के पास एक व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। रोशनाबाद कोर्ट चौकी पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव लेकर चले गए। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इंकार किया है।
ज्वालापुर क्षेत्र की राजीव नगर के रहने वाले राजेश कुमार (51) पुत्र नारायण दास सोमवार को किसी परिचित की जमानत देने रोशनाबाद पहुंचे थे। कोर्ट कैंपस में अधिवक्ता के चैंबर के चंद कदम दूर राजेश अपनी मोटरसाइकिल से कुछ कागजात निकालने गए। इसी दौरान वह नीचे गिर गए। आनन फानन में पहुंचे परिचितों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर, सूचना मिलने पर रोशनाबाद कोर्ट चौकी से एसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक परिजन शव को ले गए थे। इधर, मौके पर एक परिजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की बात से इंकार कर दिया। कार्यवाहक एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि संभवत मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, पुलिस जब तक पहुंची तब तक परिजन शव लेकर चले गए थे।
विज्ञापन