{"_id":"5b1978b84f1c1b6d4d8b53ca","slug":"161528395960-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर चाभी से ताला खोल नगदी-जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मास्टर चाभी से ताला खोल नगदी-जेवर उड़ाए
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
मध्य हरिद्वार की खन्ना नगर कालोनी में एक कारोबारी के घर से एक लाख की नकदी और डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर लिए गए। मास्टर चाभी से घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे में चोरों के चेहरे कैद हो गए हैं। देर शाम तक स्थानीय पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी थी।
खन्ना नगर की गली नंबर तीन में रहने वाले पेशे से कपड़ा कारोबारी सचिन अरोड़ा दो दिन से दिल्ली गए हुए थे।
बृहस्पतिवार को जब वे लौटकर आए तो दरवाजा खोलकर अंदर गए। अंदर कमरे का दृश्य देखकर वह दंग रह गए। अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी में रखी एक लाख की नकदी और करीब डेढ़ लाख के सोने के जेवर गायब थे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, रेल चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर सामने आया कि दो युवक अंदर प्रवेश कर रहे हैं। वे गेट फांदकर अंदर आए थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने मास्टर चाभी से घटना को अंजाम दिया है।