{"_id":"5abfcff34f1c1ba8618b4ab3","slug":"161522520051-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन चलाने वाले कैदी किए चमोली शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल फोन चलाने वाले कैदी किए चमोली शिफ्ट
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरिद्वार जेल में कैद जिन दो कैदियों से मोबाइल फोन मिले थे, उन्हें चमोली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। आईजी पीवीके प्रसाद के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
हरिद्वार जेल आजकल सुर्खियो में है। कैदियों के पास से मोबाइल फोन मिलने पर जेल चर्चा में आई। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक कैदी गुरविंद सिंह के पास मोबाइल फोन मिला था। उसका वीडियो वायरल हो हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रमुख सचिव गृह ने पूरे प्रकरण की जांच बैठा दी थी। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी शासन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से पहले अब कैदी गुरविंद्र सिंह और मुख्तयार को यहां से चमोली जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेलर एमएम सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैदियों को शिफ्ट कर दिया गया है। एक कैदी चांद मोहम्मद अभी इसी जेल में है, उसके पास से भी मोबाइल फोन बरामद हुआ था।