{"_id":"5aabfb654f1c1bae758b5b18","slug":"161521220453-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजिम से नरेंद्र बनकर बनाए महिला से शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाजिम से नरेंद्र बनकर बनाए महिला से शारीरिक संबंध
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
अपने समुदाय की पहचान छिपाकर कनखल क्षेत्र का एक जूस विक्रेता पिछले एक साल से शादीशुदा महिला से शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
बृहस्पतिवार देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर चौकी पहुंचकर हंगामा काटा। आरोप था कि गांव जगजीतपुर का एक गैर समुदाय से ताल्लक रखने वाला युवक क्षेत्र की एक कालोनी में जूस की दुकान चलाता है। पिछले एक साल से वह महिला को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। यही नहीं महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद कनखल पुलिस हरकत में आई। देर रात ही पीड़िता ने कनखल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि युवक ने अपना नाम नरेंद्र उर्फ सोनू बताया। जबकि उसका असली नाम नाजिम है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की पड़ताल में सामने आया था कि महिला मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली है और उसका पति एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। जब वह बच्चों को छोड़ने स्कूल जाती थी, तब उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। एसआई डीपी काला ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।